Person died after a hit from vehicle in Kalka-Shimla-5
परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला एनएच-5 पर बुधवार रात एक पिकअप ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजकुमार (46) निवासी गांव इस्लामनगर माजरी कालका ने मामला दर्ज करवाया है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि वह चंदेल फिलिंग स्टेशन कोटी के तेल के टैंकर नंबर एचपी 64 सी 0669 में हेल्पर का काम करता है। बुधवार को वह तेल के टैंकर में ऊना से कोटी आया जहां पर पर टैंकर चालक गुरुपाल सिंह (44) निवासी गांव कीरतपुर, बसौलां, कालका ने तेल का टैंकर खाली करने के लिए कोटी फिलिंग स्टेशन पर लगाया।
इसके बाद वह सड़क की तरफ चला गया। इसके बाद लोगों ने बताया कि व्यक्ति पिकअप के पिछले टायर के पास गिरा है और उसकी टांग से खून निकल रहा था। पिकअप चालक विजय कुमार भी चंदेल फिलिंग स्टेशन में ही ड्राइवर का काम करता है जो बिना हेल्पर के गाड़ी बैक कर रहा था। हादसा होने के बाद व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इस मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की।