सोलन के मुख्यबाजार में खरीदारी करने उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। दशहरे को लेकर शहर के मालरोड और मुख्य बाजार में सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। कोविड महामारी की वजह से दूसरे साल भी ऐतिहासिक ठोडो मैदान वीरान नजर आया। यहां विजय दशमी पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले नहीं जलाए गए। बाजारों में भारी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे।
माल रोड पर लोगों की चहलकदमी आम दिनों से ज्यादा रही। कोविड संक्रमण से राहत के बीच शहर में एक बार फिर भीड़ का माहौल देखा जा रहा है। बाजारों में कुछ राहगीर बिना मास्क नजर आए। लोगों की यह लापरवाही आने वाले दिनों में हानिकारक साबित हो सकती है।
त्योहारी सीजन के साथ ही अब बाजारों में कोरोबार दोबारा पटरी पर लौट रहा है। बाजारों में दीपावली को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों के चारों ओर लाइटें जगमगाना शुरू हो गई हैं।