फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाऊसिंग बोर्ड में खुली नाली में सीवरेज डालने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। हाउसिंग बोर्ड के फेस तीन में सीवरेज का गंदा पानी खुली नाली में डालते ठेकेदार को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा है। इसकी शिकायत लोगों ने नगर परिषद के ईओ और आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता से की है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने जहां विभाग को पत्र लिखने की बात कही, वहीं अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 34 करोड़ की लागत से यहां पर सीवरेज लाइन बिछाई गई है, लेकिन अभी तह यह लाइन सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही है।
हाउसिंग बोर्ड फेस तीन के 74 नंबर मकान की सीवरेज लाइन जाम होने से जल शक्ति विभाग ने अपने टैंकर को वहां पर लाइन खाली करने को भेजा। इस पर ठेकेदार ने सीवरेज को गंदे पानी की नाली मे खाली कर दिया। इससे पूरी कॉलोनी में दुर्गंध फैल गई। यहां के लोगों ने जब टैंकर के चालक से इस बारे में जानकारी ली तो उसका जवाब था यह लोगों की सहूलियत के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद के ईओ अजमेर सिंह ने कहा कि नप ने विभाग को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। वहीं, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता देवराज चौहान ने कहा कि उन्हें ऐसी सूचना मिली है। उन्होंने सफाई ठेकेदार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें