फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसमील कर्मियों की हड़ताल, क्षेत्रीय प्रबंधक ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
सोलन परिवहन डिपो में बसों की मुरमत करते रेगुलर कर्मी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। परिवहन निगम के पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल से बसें जाम हो रही हैं। रिपेयर और अन्य कार्य न होने से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बसों को ठीक करने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन को वर्दी पहन मोर्चा संभालना पड़ा है। जिले के सोलन डिपो में दस और परवाणू में तीन निगम की बसें कार्य को लेकर वर्कशॉप में खड़ी हो गई हैं। वहीं, कुछ बसों की रिपेयर में देरी हो रही है। इसके साथ परवाणू में टायर बनाने के लिए भी वर्कशॉप में समय लग रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एचआरटीसी पीसमील कार्मचारी अनुबंध के आधार पर लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसे लेकर 16 से 26 अगस्त तक हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदेश में 910 तकनीकी कर्मचारी स्टाफ में हैं। इनमें से 410 पीसमील कर्मचारियों को नियमित कर दिया गया है। जबकि अन्य कर्मचारी अभी भी अनुबंध में लाने की बात कर रहे हैं। सोलन डिपो के 26 पीसमील कर्मचारी टूल डाउन हड़ताल पर हैं। नियमित कर्मी कम होने से बसों की रिपेयर सही समय पर नहीं हो पा रही है। वहीं, मेजर रिपेयर इंजन, गीयर, क्लच और प्रेशर प्लेट को लेकर गाड़ियां वर्कशॉप पर खड़ी हो रही हैं। लेकिन इनके पुर्जे न होने से रिपेयर कार्य लटक रहा है। सोमवार को भी स्थिति को सामान्य करने के लिए सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने वर्दी पहन बस के पुर्जे ठीक किए हैं। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में उन्हें स्वयं बसों की रिपेयर करनी पड़ी।
इनसेट
90 में से 30 टायरों की हो रही रिपेयर
परवाणू डिपो में इन दिनों 30 ही टायर की रिपेयर हो पा रहे हैं। हड़ताल से पहले वर्कशॉप में 90 से अधिक टायरों की रिपेयर हो पाती थी। टायरों का कार्य प्रभावित न हो इसे लेकर नियमित कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक परवाणू हरपाल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। हड़ताल से कर्मियों का वापस आने का आग्रह किया गया है। मांगों को उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें