फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाथ स्कूल के स्वयंसेवकों ने गांव और स्कूल परिसर में की सफाई

विज्ञापन
प्राथा स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर स्वयंसेवक। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राथा में एनएसएस शिविर संपन्न हो गया है। समापन समारोह में प्राथा पंचायत के प्रधान सरोज कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान डुरेश कुमार समारोह के विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्जवलन से की गई। बच्चों ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। शिविर के दौरान बेहतर काम करने वाले सम्मानित किए गए। प्रधानाचार्य समरिता राणा ने बताया कि स्वयंसेवकों ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य, शौचालय का प्रयोग, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कोविड-19 से बचाव, जल ही जीवन है आदि विषयों पर लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया।
एनएसएस प्रभारी प्रवक्ता मोहिंद्र पाल ने बताया कि बच्चों ने स्कूल परिसर के साथ-साथ गांव को जाने वाले रास्ते को भी साफ किया। क्यारियों में पौधे की प्रूनिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें