फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शूलिनी मंदिर में रंग-रोगन शुरू, परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। मां शूलिनी मेले को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार से मां शूलिनी मंदिर में रंग-रोगन का काम शुरू किया गया। एक सप्ताह में मंदिर में रंग रोगन हो जाएगा। उसके बाद मंदिर को पानी से धोया जाएगा।
मेले से पहले मंदिर को पूरी तरह से सजाया जाएगा। कोविड बंदिशों में दो साल से मेला नहीं हो पाया था। हालांकि अब कोरोना से राहत के बाद मां शूलिनी मेला सभी परंपराओं के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन तैयारियां कर रहा है। इस बार लोगों में भी मेले को लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन

आगामी 24 से 26 जून तक ऐतिहासिक ठोडो मैदान में मेला होगा। इसके लिए मंदिर और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गंज बाजार स्थित मां शूलिनी के प्राचीन पीठ्म मंदिर को भी सजाया जा रहा है। अगले दो सप्ताह के भीतर मंदिरों में सजावट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मंदिरों में कोविड के बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर का बंदोबस्त रहेगा।
विज्ञापन

उधर, मां शूलिनी मंदिर के पुजारी पंडित रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मां शूलिनी मेले को लेकर मंदिर में सजावट का काम शुरू हो गया है। बुधवार से कामगारों ने मंदिर में रंग-रोगन का कार्य कर रहे हैं। दो सालों के बाद मां शूलिनी मेले में सभी परंपराओं को निभाया जाएगा। कोविड के दौर में ठोडा नृत्य, दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें