फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलपुर में धान खरीद केंद्र शुरू

विज्ञापन
मलपुर में एडीसी जाफर इकबाल धान मंडी का शुभारंभ करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। एफसीआई ने बद्दी के मलपुर में उद्योग विभाग के वेयर हाउस में धान खरीद केंद्र शुरू कर दिया है। अतिरिक्त उपायुक्त जाफर इकबाल, एसडीएम नालागढ़, खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकारी नरेंद्र धीमान, कृषि उपज मंडी सोलन के महासचिव रविंद्र शर्मा की अगुवाई में खरीद केंद्र को शुरू किया गया। पहले दिन केंद्र में 10 किसानों की धान खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने जाफर इकबाल ने कहा कि दून के किसानों को अब अपने धान को बेचने के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। किसान धान को मलपुर स्थित खरीद केंद्र में बेच सकते हैं। जिन किसानों ने ऑनलाइन बुकिंग नालागढ़ में की है वह अपने टोकन नंबर एफसीआई के अधिकारियों को दिखा कर यहां पर शिफ्ट कर सकते हैं। लोकमित्र केंद्र में खरीद केंद्र को शिफ्ट कर सकते हैं।
नालागढ़ में जगह की तंगी के चलते किसानों को धान बेचने में काफी दिक्कत आ रही थी। अब किसान आसानी से धान बेच सकते हैं। कृषि उपज मंडी के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि यहां पर पांच झरने लगा दिए हैं। पहले दिन दस किसानों को धान बेचने के लिए बुलाया गया है। स्टोर की यहां पर कोई कमी नहीं है। नालागढ़ और बद्दी दोनों जगह खरीद होने से अब किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें