बद्दी ट्रक यूनियन के समीप एक 20 वर्षीय प्रवासी युवक बेहोशी की हालत में मिला है। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया है। युवक बयान देने के लायक नहीं है। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी अनुसार 28 जनवरी को युवक बद्दी के ट्रक यूनियन के समीप बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। वहां पर लोगों ने 108 एबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एबुलेंस ने उसे बद्दी सीएचसी पहुंचाया लेकिन उसकी हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।
एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पीजीआई से उन्हें बेहोशी की हालत में दाखिल रोगी की सूचना आई थी। जिस पर बद्दी थाने से जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया था लेकिन रोगी अभी बयान देने के लायक नहीं है।