सोलन। जिला मुख्यालय के साथ सटे सेरी गांव में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि सेरी गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंची जहां पाया कि 71 वर्षीय बलवंत सिंह मेहता निवासी गांव सेरी तहसील और जिला सोलन का शव पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर मृतक के दो बेटे अनिल और सुनील भी थे।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता अकसर तनाव में रहते थे और इस बारे में कभी कुछ जाहिर नहीं किया। 12 फरवरी को दिन के समय उनके पिता घर से बिना बताए कहीं चले गए। उनकी तलाश की गई लेकिन 13 फरवरी की सुबह वह पुराने मकान के नीचे एक पेड़ में रस्सी से लटके मिले।