फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर होटलों में 50 फीसदी तक पहुंची ओक्यूपेंसी

विज्ञापन
Occupance reaches 50 percent in Chail Kasauli and Badog hotels of Solan distt on weekends
विज्ञापन
सोलन। कोविड के बीच वीकेंड पर जिले के पर्यटन स्थल चायल, बड़ोग और कसौली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। शनिवार को जिले के होटलों में 50 फीदसी ओक्यूपेंसी रही है। वीकेंड से पहले ही होटलों में शनिवार और रविवार के लिए बुकिंग आना शुरू हो गई थी। हालांकि सामान्य दिनों में पर्यटकों की आवाजाही कम है।
विज्ञापन

इस दौरान होटलों में भी 20 से 30 फीसदी ओक्यूपेंसी रह रही है लेकिन वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ना शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार कोविड की मार झेल रहे होटल कारोबारी उबरना शुरू हो गए हैं। चायल, कसौली समेत बड़ोग में करीब 140 होटल हैं जिनमें फिर पर्यटकों की चहल-पहल शुरू हो गई है।
चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि वीकेंड पर होटलों में ओक्यूपेंसी बढ़ने लगी है। शनिवार को 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है। इसका मुख्य कारण लोगों को कोविड की दोनों डोज लगाना है। कसौली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि होटल में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल कारोबारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें