फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी नप में 1.65 करोड़ के कार्यों का विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
MLA Paramjit Pammi lays foundation stones of developmental works in Baddi MC
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी के वार्ड-9, चार और पांच में बनने वाले सामुदायिक भवन और पार्क का विधायक ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। हाउसिंग बोर्ड फेज-1 और दो के सामुदायिक भवन की मांग कई सालों से लंबित पड़ी थी।
विज्ञापन

यहां पर जो सामुदायिक भवन बनाया था, वह बहुत छोटा था। इस सामुदायिक भवन में कॉलोनीवासियों को कोई भी कार्यक्रम करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कॉलोनी वासियों की समस्या को देख विधायक ने 25 लाख रुपये भवन को बड़ा करने के लिए दिए।
वहीं आश्वासन दिया कि हाल के ऊपर दो कमरों के निर्माण के लिए भी जल्द धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। वार्ड-5 के पार्क के लिए 15 लाख और वार्ड-4 में सामुदायिक भवन के लिए एक करोड़ 25 लाख दिए। इन सब कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस मौके नगर परिषद बद्दी की अध्यक्ष उर्मिला चौधरी, उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता, पार्षद सुरजीत चौधरी, पार्षद मोहन चौधरी, तरसेम चौधरी, मनोनीत पार्षद दिनेश कौशल, सीताराम चौधरी, वार्ड-4 की पार्षद, जिला सोलन युवा मोर्चा महामंत्री संजीव ठाकुर, पूर्व पार्षद तरसेम चौधरी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता राकेश कांत शर्मा, वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कर्नल पीजेएस भल्ला, रूपकिशोर सिंह, पंडित चंद्रशेखर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें