दुष्कर्म और सामूहिक हत्याओं के लिए जिम्मेवारों लोगों को सजा दें
चिल्ड्रन पार्क में एसफआई समेत कई संगठनों का धरना-प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जनवादी महिला समिति, सीटू, हिमाचल किसान सभा, एसएफआई ने चिल्ड्रन पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन मणिपुर में 86 दिनों से जारी हिंसा के विरोध में किया गया। इस हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। करीब 70 हजार लोग प्रभावित होकर बेघर हुए हैं। ये सभी लोग राहत शिविरों में गुजर-बसर करने के लिए मजबूर हैं।
जनवादी महिला समिति, सीटू, हिमाचल किसान सभा, एसएफआई, डीवाईएफआई ने इस धरना प्रदर्शन कर से मांग की कि मणिपुर हिंसा पर तत्काल रोक लगाई जाए, मणिपुर में सांप्रदायिक सौहार्द कायम किया जाए, मणिपुर में तत्काल शांति बहाल की जाए, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह सरकार को तत्काल हटाया जाए। मणिपुर में उत्पीड़न, दुष्कर्म, यौन शोषण पर रोक लगाई जाए।हिंसा करने उनके खिलाफ मुकदमे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। उन्हें कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए। हिंसा और बलात्कार की घटनाओं का शिकार हुए लोगों में महिलाओं को उचित राहत उपलब्ध करवाई जाए।
धरना-प्रदर्शन में संजय, शिवानी, राकेश, मोहित, रोहित, राघव, अनुज, आंचल, तानिया, हिमांशु, ममता, सुभाषणा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।