संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुराने डीसी चौक के करीब 100 मीटर की दूसरी पर वार्ड-12 में शातिर सड़क पर लगे चैंबर के ढक्कन चुरा ले गए। साथ ही सनी साइड पार्क के समीप पानी खोलने की चाबियां भी चुरा लीं।
चैंबर का ढक्कन खुला होने से अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। इस चैंबर पर ढक्कन न होने से वाहनों के पहिये इसमें जाने का खतरा है। अंधेरे में इसमें किसी के गिरने का भी खतरा सता रहा है।
पानी की चाबियों के चोरी होने से रविवार सुबह पानी की सप्लाई खोलने में भी कीमैन को दिक्कतें आई। उन्हें दूसरी चाबियां मंगवानी पड़ी। हालांकि इस वार्ड में अभी तक कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। इससे चोरों को पकड़ना मुश्किल हो गया है। साथ ही, यहां पर घरों में भी चोरी का खतरा हो गया है।
उधर, वार्ड-12 की पार्षद उषा शर्मा ने कहा कि चैंबर पर नया ढक्कन लगवाया जाएगा। फिलहाल, वार्ड में कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।