बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला के एक युवा ने विदेशों का आकर्षक पैकेज ठुकराकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है। बरोटीवाला के निकट दामोवाला के युवा मनोज शर्मा ने विदेश की नौकरी छोड़ बरोटीवाला चौक पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टारेंट खोला है।
मनोज ने 12 लाख से ज्यादा का निवेश किया और आधा दर्जन से ज्यादा युवाओं को रोजगार भी दिया है। रेस्टारेंट के निदेशक मनोज शर्मा ने बताया कि उन्होंने इसका नाम अपने स्व. पिता देवेंद्र शर्मा और माता स्व. एकादशी शर्मा तथा अन्य पारिवारिक सदस्यों के नाम को जोड़कर रखा है। रेस्टोरेंट खोलने और स्वरोजगार का सपना उनके स्वर्गीय माता-पिता का था।
32 साल के युवा मनोज ने बताया कि रेस्टोरेंट शुरू करने से पहले वह दुबई, सिंगापुर और बैंकाक में नौकरी कर चुके हैं। उन्होंने चंडीगढ़ से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इस नए निवेश से उन्होंने आधा दर्जन से अधिक लोगों को रोजगार भी दिया है।