फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-5 पर पहाड़ों से अचानक गिर रहे पत्थर

विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पांच पर तंबुमोड के समीप गिरा मलबा। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला एनएच-5 पर पहाड़ों से लगातार पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। परवाणू से सोलन के बीच पांच जगह ऐसी है जहां धूप और बारिश में भी भूस्खलन हो रहा है। हालांकि फोरलेन निर्माता कंपनी ने इन जगहों पर टीमों की तैनाती के साथ सूचना बोर्ड भी लगाए हैं। पहाड़ों से खतरा लगातार बरकरार है। कब पहाड़ों से मलबा सड़क पर गिर जाए इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परवाणू से सोलन के बीच फोरलेन पर तंबू मोड़, चक्की मोड़, जाबली, सनवारा और धर्मपुर के समीप अधिक खतरा है। इन पहाड़ों से कभी भी गिरकर सड़क पर पहुंच जाते हैं। जिससे कई बार वाहन बाल-बाल बचे हैं। परवाणू से धर्मपुर तक आधा दर्जन स्थानों पर बिना बारिश के सूखे मौसम मे पहाड़ों से अचानक चट्टानें आफत बनकर सड़क पर गिर रही हैं। इन स्थानों पर पिछले काफी समय से पहाड़ दरक रहे हैं।
बीते दिनों भी बारिश में इन जगहों पर पहाड़ों के दरकने के मामले हैं। गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार के जानमाल को नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन कई बार यहां पर सड़क बाधित हुई। इसे तुरंत जेसीबी से हटाकर एनएच बहाल किया गया। ग्रिल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि जेसीबी को साइट पर तैनात किया है। सड़क पर मलबा आने के बाद तुरंत उसे हटाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें