फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी के कुल्हाड़ीवाला में प्रदूषण से तंग महिलाओं ने कंपनी गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
कुल्हाड़ीवाला में गत्ता कंपनी के गेट पर ताला लगाती हुई महिलाएं। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के कुल्हाड़ीवाला स्थित एक गत्ता फैक्टरी के प्रदूषण से परेशान होकर गांव की महिलाओं ने कंपनी गेट पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी की राख से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

कंपनी का दूषित पानी कंपनी के आगे जमा पानी पीकर उनके पशु बीमार हो रहे हैं। कंपनी के दूषित पानी की बदबू से लोगों को सांस लेना कठिन हो रहा है। ग्रामीणों ने ताला लगने के बाद कंपनी संचालकों ने फैक्टरी को बंद कर दिया।
शुक्रवार को मधाला पंचायत के वार्ड पंच सुमन देवी, लीला देवी, पूनम, किरण, गुरमीत, गोमा देवी, गुरप्रीत कौर, गुरदेव, अशोक कुमार, महीपाल, कपूर चंद और निर्मल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कंपनी के गेट पर ताला लगा दिया है।
विज्ञापन

दो माह पहले ही महिलाएं फैक्टरी को बंद करने के लिए आई थीं लेकिन कंपनी संचालक ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। महिलाओं ने बताया कि पिछले 10 साल से लोग कंपनी के प्रदूषण से दुखी हैं। कंपनी संचालक को कई बार इसे कम करने के लिए कहा लेकिन न तो दूषित पानी आना बंद हुआ और न ही राख कम हुई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम नालागढ़ को दे दी है। कंपनी संचालक सुनील गर्ग और दीपक गर्ग ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गए हैं और दो दिन बाद लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें