फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बिल का एक करोड़ बकाया, डिफाल्टरों ने लौटाए सिर्फ 22 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर में पानी के बिलों से नगर निगम ने डिफाल्टरों से एक करोड़ की वसूली को लेकर मार्च माह की शुरूआत में नोटिस जारी किए थे। इसमें केवल 22 लाख की वसूली ही निगम कर पाया है। नगर निगम ने 649 डिफाल्टरों को नोटिस दिए थे।
हालांकि अब निगम दोबारा से डिफाल्टरों को नोटिस जारी करेगा। इसमें पांच दिन में पैसे जमा करवाने के लिए कहा जाएगा। यदि फिर भी डिफाल्टर पैसे जमा नहीं करवाते तो निगम पानी के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

शहर में डिफाल्टरों को नगर निगम ने पैसा जमा करवाने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया था लेकिन आधे से ज्यादा उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए। अब नगर निगम जल्द ही लंबित भुगतान वसूलने के लिए रिमाइंडर नोटिस भेजने की तैयारी में है।
इस नोटिस का जवाब देने के समय को पांच दिन कर दिया गया है। उपभोक्ताओं का जवाब नहीं आने पर निगम ने संबंधित घर का पानी कनेक्शन काटने का दावा किया है। नगर निगम शहरवासियों से करोड़ों की वसूली पर विभिन्नों टैक्स जमा करवाने के लिए नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पानी बिलों से एक करोड़ की वसूली पर 649 नोटिस में केवल 22 लाख ही निगम को जमा करवाए गए हैं। आधे से ज्यादा उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए हैं। पैसा नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं को रिमाइंडर नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें