फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएमसी रोड की हालत खस्ता

विज्ञापन
HPMC road in Parvanoo in bad condition people to risk their lives while driving around
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के एचपीएमसी रोड की हालत इन दिनों काफी खस्ता है। आलम यह है कि सड़क गड्ढों में तबदील हो गई है। यहां से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरत की बात यह है कि इस रोड की हालत पिछले पांच वर्षों से ऐसी बनी हुई है और इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इस रोड पर कई महत्वपूर्ण ऑफिस समेत छोटे उद्योग हैं लेकिन सड़क की हालत ज्यों की त्यों बनी है। इस समस्या को अनेकों बार उद्योगपतियों और कार्यालयों के कर्मचारियों ने नगर परिषद परवाणू को बताया लेकिन नप ने इस पर कोई कार्य नहीं किया। इस समस्या से परेशान एलआईसी अधिकारियों ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर नप की पोल खोल दी है।
एचपीएमसी ने नहीं दिया टैक्स : ठाकुर दास शर्मा
परवाणू नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर में हर जगह बेहतर विकास कार्य किए गए हैं। जितना पैसा सरकार से नप को मिला वह सारा विकास कार्याें पर लगाया गया है। एचपीएमसी रोड के लिए भी हमने प्रयास किए। एचपीएमसी द्वारा जो नप का टैक्स आएगा उस से इस कार्य को पूरा किया जाएगा। लेकिन एचपीएमसी ने कोई टैक्स नहीं दिया जिस कारण यह कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन

प्राथमिकता से कराएंगे काम
नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष निशा शर्मा ने बताया कि एचपीएमसी रोड की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। जिसमें उस जगह की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है। आगामी हाउस मीटिंग में प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव डाल कर जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करेंगे। शहर के जो कार्य रह गए हैं उनके लिए बजट की मांग की गई है। बजट पास होते ही सभी कार्य शीघ्र किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें