फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मिलेगी सीआर सिस्टम और पोर्टेबल अट्रासाउंड की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन आने के बाद अब सीआर सिस्टम और पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी पहुंच गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से दोनों मशीनों के लिए करीब 37.5 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन

अत्याधुनिक मशीनों के आने से जहां मरीजों को लाभ पहुंचेगा। वहीं चिकित्सक को भी आसानी होगी। आगामी सात दिनों में यह दोनों मशीनें कार्य करना शुरू कर देंगी। सीआर सिस्टम में खास यह है कि मशीन से मेमोग्राफी भी आसानी से हो पाएगी। अब तक मेमोग्राफी फिल्म को पुराने तरीके से परानी में धोकर निकाली जा रही थी। जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रशासन ने पोर्टेबल अट्रासाउंड मशीन करीब 17.55 लाख रुपये से खरीदी गई है। इस मशीन से बेड पर ही मरीजों को अट्रासाउंड उपलब्ध हो पाएंगे। अधिक बीमारी से ग्रस्ति मरीजों को पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन का काफी लाभ पहुंचेगा।
जबकि सीआर सिस्टम करीब 19.95 लाख रुपये से खरीदा गया है। इस मशीन की एक घंटे में 170 फिल्म निकालने की क्षमता है। वर्तमान में अस्पताल में लगा सीआर सिस्टम केवल 30 फिल्म ही निकाल पाता है। लेकिन अब अस्पताल का सीआर सिस्टम आने से मरीजों को काफी लाभ पहुंचेगा। इसी के साथ मेमोग्राफी भी आसानी से हो पाएगी। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि सीआर सिस्टम और पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड की सुविधा अस्पताल में मिलेगी। अस्पताल में 37.5 लाख रुपये की राशि से खरीदी आधुनिक मशीनें लगाई जा रही है। इससे लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें