फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंड कुनिहार में शुरू होगी सात जलागम परियोजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कुनिहार विकास खंड में नाबार्ड अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के माध्यम से सात जलागम परियोजनाओं को शुरू करने जा रहा है। इसमें इस्पर पंचकुला के माध्यम से दो परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इनमें चार परियोजनाओं में अंबुजा सीमेंट और एक में अल्ट्राटेक सीमेंट की सीएसआर सहभागिता होगी। इसका खुलासा नाबार्ड राज्य क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी अधिकारी एवं महाप्रबंधक डॉ. सुधांशु केके मिश्रा ने कौशल उद्यमिता विकास संस्थान दाड़लाघाट में वित्तपोषित जलागम परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन परियोजनों का क्रियान्वयन जलागम विकास समितियों के माध्यम से किया जाता है। जलागम विकास परियोजना का मुख्य उद्देश्य मृदा और जल संरक्षण, सिंचाई के लिए जल की बेहतर उपलब्धता और किसानों को बेहतर कृषि तकनीकों की तरफ आकर्षित करना है। उन्होंने परियोजनाओं को शुरू करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को मधुमक्खी पालन, डेयरी आदि को अपनाने के सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि बीज उत्पादन व नर्सरी स्थापना पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अच्छी नर्सरियों से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी अपितु बीज व पौध के लिए भी अन्य स्रोत पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने जलागम समिति के सदस्यों को सभी वाटरशेड में नर्सरी स्थापना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने क्षेत्र की विशेषताओं व परंपरागत रूप से की जा रही फसलों के बीजों, स्थानीय अनार (दाडु) इत्यादि को भी संरक्षित करने की जरूरत है।
जलागम परियोजना का किया दौरा
समीक्षा बैठक के उपरांत पाटी बड़ोग जलागम परियोजना और कंधर जलागम परियोजना का भी दौरा किया गया और इनमें किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया। इस मौके पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अशोक चैहान, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन से क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक संजय शर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक भूपिंद्र गांधी, इस्पर से राजिंदर खासा, नाबार्ड महाप्रबंधक डॉ. बीआर प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें