फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे पीसमील कर्मचारी

विज्ञापन
नालागढ़ में पीस मील के कर्मचारी तीसरे दिन हड़ताल पर बैठे हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। एचआरटीसी वर्कशाप में काम करने वाले पीसमील कर्मचारियों की टूल डाउन स्ट्राइक तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीसमील कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी मांगें कई बार निगम के प्रबंधकों और सरकार के समक्ष रखी गई हैं लेकिन उन्हें हर बार खाली आश्वासन ही मिला है। पीसमील कर्मचारियों ने कोविड में भी अपनी सेवाएं निगम में दी।
2017 के बाद किसी भी कर्मचारी को अनुबंध आधार पर नहीं लिया गया है। पिछले 10 साल से कर्मचारी चार-पांच हजार रुपये वेतन पर काम कर रहे हैं। कर्मचारियों को लगातार शोषण के चलते मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

कर्मचारी संयुक्त समिति के अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने भी पीसमील कर्मचारियों का समर्थन किया है। हड़ताल के तीसरे दिन प्रधान परमदत्त शर्मा, विजय, मनदीप, मनोहर, नगीन, सुनील और अशोक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें