फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बधोणी घाट स्कूल के मुख्य शिक्षक को किया निलंबित

Wed, 04 Sep 2024 06:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
31 अगस्त को औचक निरीक्षण के दौरान पाया नदारद
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर बीईईओ ने किया था निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। प्राथमिक पाठशाला बधोणी घाट में स्कूल में तैनात मुख्य शिक्षक को निरीक्षण के दौरान स्कूल से नदारद पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक शिव कुमार ने यह कार्रवाई की है।
बधोणी घाट स्कूल में प्री प्राइमरी स्कूल में एक दर्जन से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विभाग ने इस स्कूल में एक ही अध्यापक को मुख्य शिक्षक के रूप में तैनात किया हुआ है और उसके साथ एक जल वाहक, मिड डे मील वर्कर तैनात किए हुए हैं। मुख्य शिक्षक के समय पर न पहुंचने की शिकायत स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने 31 अगस्त को जिला के उच्च अधिकारियों से की थी। उच्च अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षा खंड पट्टा महलोग ब्लॉक ऑफिसर हाकम खटाना को निर्देश दिए कि इसकी पूरी छानबीन की जाए। ब्लॉक ऑफिसर ने सूचना मिलते ही 31 अगस्त को जैसे ही उनके पास सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल में छापा मारा तो वहां पर स्कूल अध्यापक गैर हाजिर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईईओ हाकम खटाना ने इसकी रिपोर्ट तैयार करके उपनिदेशक को भेज दी थी। बुधवार को इस मामले में प्रारंभिक शिक्षा के उपनिदेशक शिव कुमार ने कार्रवाई करते हुए बधोणी घाट स्कूल के मुख्य शिक्षक को निलंबित कर दिया। बीईईओ हाकम खटाना ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें