फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पोषण माह को बनाएं जन आंदोलन : उपायुक्त

विज्ञापन
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण करते उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा।  संंवा
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देंगी घर-घर पोषण की जानकारी
विज्ञापन

पोषण माह के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि 30 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह को जन आंदोलन बनाएं ताकि यह मिशन अपने लक्ष्य में पूर्ण रूप से सफल हो सके। उपायुक्त मंगलवार को पोषण माह के तहत आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
कार्यशाला महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि 06 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती एवं धातृ महिलाओं और किशोरियों में पोषण के स्तर को सुधारने के लिए पोषण माह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि अधिक कुपोषित बच्चों को अल्प कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने इससे पूर्व पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया और दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान पोषण से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने गलत जीवन शैली से उत्पन्न विकारों और उन विकारों के निराकरण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं संपर्क विभाग द्वारा उपस्थित लगभग 100 लोगों को हिम समाचार एप के विषय में अवगत करवाया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले की प्रत्येक आंगनबाड़ी, खंड व जिला स्तर पर अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण और अन्य सामान्य संवेदीकरण गतिविधियां शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


कार्यशाला में समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी कंडाघाट डॉ. आभा पंवर, धर्मपुर रक्षा शर्मा, नालागढ़ नारगु रिंगचेन नेगी, अर्की इंदु शर्मा सहित आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें