अर्की के तहत शालाघाट में चार खोखो में लगी भीषण आग से हुआ नुकसान। संवाद
- फोटो : SOLAN
अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत शालाघाट में चार खोखों में आग लगने से लाखों की संपत्ति राख हो गई। स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
जानकारी के अनुसार शिमला-मंडी एनएच पर शालाघाट में देर रात करीब डेढ़ बजे चार अलग-अलग खोखों में भीषण आग लग गई। इसमें ईश्वर चंद शर्मा, रामलाल, गगन और कमल चंद के खोखों में आग से करीब पांच लाख का नुकसान हो गया।
स्थानीय व्यापारी डीडी शर्मा ने बताया कि देर रात उन्हें आग लगने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों, अग्निशमन और पुलिस विभाग को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास किया।
तहसीलदार रमन ठाकुर ने बताया कि मौके पर पटवारी को भेजकर रिपोर्ट बना दी गई है। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।