फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की आड़ में उद्योगों ने खड्डों में छोड़ा रसायनयुक्त पानी

विज्ञापन
मानपुरा के समीप एक खड्ड में उद्योग ने छोड़ा रसायनयुक्त पानी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। मानपुरा और खरूणी के बीच नाले में स्थानीय उद्योग बरसात की आड़ में रसायनयुक्त पानी छोड़ा। यह पानी सरसा खड्ड में मिल रहा है। सरसा खड्ड के किनारे जल शक्ति विभाग की उठाऊ सिंचाई योजना है। वहां से यही पानी लोगों के खेतों में जा रहा है जिससे किसानों की फसलों पर असर पड़ रहा है। खेत में पानी लगाने वाले किसानों को खारिश रोग हो रहा है। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता प्रवीण गुप्ता ने मौके पर सैंपल लेने लिए जेई को भेजा।
विज्ञापन

मानपुरा और खरूणी के साथ लगती खड्ड में बरसात की आड़ में कुछ उद्योगों ने रसायनयुक्त पानी छोड़ दिया। इससे पूरा खड्ड झागयुक्त हो गया। यह दूषित पानी सरसा खड्ड में मिल रहा है। सरसा खड्ड के किनारे जगातखाना और सैणी माजरा में उठाऊ पेयजल योजनाएं हैं जिसका पानी लोग अपने धान की फसलों में लगा रहे हैं।
इस दूषित पानी से धान की फसल भी खराब हो रही है। जो किसान इन योजनाओं से खेत में पानी देते हैं, उनके पांव में खारिश रोग फैल रहा है। मानपुरा के बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैणी, बीर चंद, गुरप्रीत, राणो देवी, माया देवी, नराता राम, बिमला देवी, भंजन सिंह, भजन सिंह, रणजीत कौर, गुरपाल, रामलाल ने बताया कि उन्होंने पहले भी यहां इस तरह का पानी आया था। उस दौरान भी विभाग ने पानी के सैंपल लिए थे लेकिन उसकी रिपोर्ट आज तक नहीं आई। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई को मौके पर पानी के सैंपल लेने के लिए भेजा है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद उद्योग का पता चलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रवीण कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें