लॉरेंस स्कूल सनावर कर्मचारियों की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : SOLAN
कसौली। लॉरेंस स्कूल सनावर वर्कर यूनियन की बैठक स्कूल के मेन गेट पर हुई। बैठक एटक प्रदेशाध्यक्ष जेसी भारद्वाज और यूनियन प्रधान अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य डिप्टी सचिव नानक चंद, जिला सचिव अनूप पराशर और पूर्व प्रधान राजेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
यूनियन के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि मीटिंग का मुख्य उद्देश्य 18 सितंबर को स्कूल प्रशासन को एक मांग पत्र यूनियन के माध्यम से सौंपा था। इसमें 15 अगस्त और दो अक्तूबर की छुट्टियों को मंजूर करने, कर्मचारियों का पे रिवीजन, प्रोमोशन नीति बनाने और कच्चे कर्मचारियों की दिहाड़ी में बढ़ोतरी आदि मुख्य मांगें थीं।
स्कूल प्रशासन ने इन मांगों पर आज तक गौर नहीं किया। इसे लेकर कर्मचारियों ने स्कूल के मेन गेट पर जमकर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। एटक के प्रदेशाध्यक्ष जेसी भारद्वाज ने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन मांगों के विषय पर यूनियन पदाधिकारियों से बात नहीं करता तो कमेटी आगामी कार्रवाई के लिए तैयार होगी।
बैठक में यूनियन उपप्रधान केशव राम, वरिष्ठ प्रधान रमेश कुमार, महासचिव प्रमोद कुमार, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह पंवर, दिनेश कुमार, अनूप शर्मा और विपिन मौजूद रहे। संवाद