फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआई अस्पताल के डॉक्टर समेत चार लोगों को पागल कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
सोलन पुराने डीसी चौक के समीप बने फुटपाथ पर बैठा कुत्तों का झुंड। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। शहर के सेक्टर-6 में पागल कुत्तों के आतंक से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बीते दो दिनों में कुत्तों ने चार लोगों को काटा है। इसके अलावा एक गाय और बंदर को भी काट दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-6 के लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों को सूचित किया है लेकिन अभी तक समस्या का कोई भी समाधान नहीं निकल पाया है। ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉ. कपिल ने कहा कि बीते दिनों घर से बाहर निकलने पर रास्ते में पागल कुत्ते ने काट दिया। साथ ही पशुओं और बंदर को भी काटा है।
इन पर भी पागल होने की आशंका बनी हुई है। नगर परिषद से समस्या का हल निकालने की मांग की गई है। उधर, नगर परिषद की पार्षद सोनिया शर्मा ने कहा कि नप ने इस मामले को बड़ी गंभीरता से लिया है। सेक्टर-6 में पागल कुत्तों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें