फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में दवा कारोबारी पर हमला कर गाड़ी छीनी

Tue, 13 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनसान जगह पार्क गाड़ी को लेने गए कारोबारी पर कुछ युवकों ने हमला बोलकर उनसे गाड़ी की चाबी छीनी और वाहन लेकर फरार हो गया। एक घंटे तक ग्रैंड आईटेन की सवारी करने के बाद आरोपी गाड़ी को मोतिया प्लाजा के पास छोड़ गए। कारोबारी ने मामले की सूचना बद्दी पुलिस थाना में दी। पुलिस ने जब तलाश शुरू की तो गाड़ी को कांप्लेक्स के पास बरामद किया गया। हमलावर चार बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बद्दी में मेडिकल शाप चलाने वाले कारोबारी के साथ इस तरह की वारदात को लेकर कारोबारियों में रोष है। साथ ही पूरे बद्दी में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के अनुसार वारदात रविवार रात 10 बजे की है। मेडिकल शॉप मालिक राजिंद्र कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने शापिंग मॉल आई स्क्वेयर के पास गाड़ी पार्क की थी। 

वह जगह थोड़ी सुनसान है। रात को वह अपनी गाड़ी घर लेकर आने वाले थे। बताया कि जब वह अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो चार लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। जबरन गाड़ी की चाबियां छीनीं और वाहन लेकर भाग गए। अंधेरा होने के कारण वह हमलावरों को नहीं पहचान पाए। कारोबारी ने इसकी सूचना तुरंत बद्दी पुलिस थाना को  दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने करीब एक घंटे बाद चोरी की गई कार को मोतिया प्लाजा कांप्लेक्स की पार्किंग से बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी तो चारों ने छीन ली लेकिन पकड़े जाने के डर से वह गाड़ी को खड़ा करके रफ्चक्कर हो गए। इस अजीबोगरीब मामले को लेकर औद्योगिक शहर भी चर्चा का विषय बन गया। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किन लोगों ने कार को चोरी करने का प्रयास किया था। इस संबंध में पुलिस ने धारा 382 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी बशेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें