फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी न मिलने पर बीटेक पास युवक ने दी जान

Wed, 30 Mar 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
खेड़ा गांव में नौकरी न मिलने पर एक बीटेक पास युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
खेड़ा गांव में नौकरी न मिलने पर एक बीटेक पास युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने घर में ही फंदा लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


खेड़ा निवासी बलबीर सिंह (25) कुछ दिनों से खेड़ा गांव में एक कंपनी में जॉब कर रहा था। लेकिन वह इस जॉब से संतुष्ट नहीं था। वह नौकरी न मिलने से परेशान था। पिता मंहिद्र सिंह ने बताया कि वह अच्छी जॉब न मिलने से चिंतित था। उसे लगता था कि इतनी पढ़ाई करने के बाद भी वह बेकार घूम रहा है। कुछ दिनों से वह एक फैक्टरी में जाता था।

मंगलवार देर शाम वह फैक्टरी से घर आया और भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो घरवालों ने दरवाजे को धक्का मारकर अंदर देखा। युवक कमरे में लटका पड़ा था। युवक ने अपने परने से दरवाजे के साथ लगती लोहे की कुंडी से फंदा लगा रखा था। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही नालागढ़ से पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


डीएसपी खजाना राम ने बताया कि मृतक युवक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने किसी पर भी शक नहीं जताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। खेड़ा गांव में युवक की मौत से मातम छाया हुआ है। महिंद्र सिंह के घर के सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें