फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता रोककर दुकानदार ने राहगिर धुना

Wed, 30 Mar 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
रामशहर थाने के तहत आने वाले ओडा गांव के एक व्यक्ति ने इसी गांव के दुकानदार पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
रामशहर थाने के तहत आने वाले ओडा गांव के एक व्यक्ति ने इसी गांव के दुकानदार पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में ओडा निवासी विकास कौशल ने बताया कि वह पंजाब के मोहाली में निजी कार्य करता है। 29 मार्च को वह अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


उसके गांव का ही नंदलाल दीगल में मनियारी की दुकान करता है। लेकिन वह उसके परिवार के साथ पुरानी दुश्मनी रखता है। जैसे ही वह मंगलवार को दीगल बाजार से अपने घर की ओर आ रहा था तो नंदलाल ने उसे देखते हुए एक पटाखे में आग लगाई और उसके ऊपर फेंक दिया।

इस पर एतराज जताया तो नंदलाल ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। एसपी बिशेर सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें