फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में कुत्तों ने 12 लोग काटे

Fri, 19 Feb 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू और कालका में आवारा कुत्तों ने 24 लोगों को काट खाया। सुबह से लेकर शाम तक कुत्तों का आतंक जारी रहा।
विज्ञापन

 शहर में खबर आग की तरह फैली की कुछ पागल कुत्तों ने लोगों को काटना शुरू कर दिया है। डर के मारे स्कूलों में अभिभावक वाहन लेकर जा पहुंचे और अपने बच्चों को सुरक्षित वापस घर तक लाने के लिए जद्दोजहद करने लगे।
 दूसरी तरफ सुबह 11 बजे के बाद ईएसआई अस्पताल में एक के बाद एक कुत्ते के काटे जाने पर रोगी पहुंचने लगे। दोपहर दो बजे तक परवाणू के 18 लोग ईएसआई अस्पताल में उपचार के लिए पहुुंच चुके थे।
विज्ञापन

   जैसे ही खबर फैली तो पूरे परवाणू में हड़कंप मच गया। लेकिन बताया गया कि कुत्तों की टोली भागकर कालका में जा पहुंची है। कालका में भी छह लोगों के काटे जाने की सूचना है।
  ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉ. कपिल ने बताया की शुक्रवार को करीब 11 बजे से कुत्तों के काटने के एक के बाद एक मामले आने लगे। दोपहर तक करीब 18 रोगियों को उपचार दिया है।
विज्ञापन

  मरीजों को एंटी रेबिज और अन्य इंजेक्शन लगाए गए। उन्होंने बताया कि कुत्ते पागल हैं या नहीं, इसकी जानकारी उनके पकड़ने के बाद ही पता चलेगी। परवाणू नगर परिषद् के प्रधान ठाकुर दास शर्मा व उपप्रधान बिरमा देवी ने स्थिति का जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें