फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़-बद्दी हाईवे पर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। ट्राले और मोटरसाइकिल में टक्कर से दो लोग घायल हो गए। ये दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने नालागढ़ अस्पताल में दाखिल किया है। पुलिस ने हादसे के बाद ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे का शिकार दोनों घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जसवंत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गांव खरूणी डाकघर मानपुरा तहसील नालागढ़ ने बताया कि नालागढ़ की ओर से तेज रफ्तार में एक ट्राला आया और सामने से मानपुरा की ओर आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े। इन्हें स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया है। घायलों का मेडिकल करवा कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान की जा रही है और वे बयान देने की हालत में नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें