कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट थाना के तहत अधेड़ महिला से दुराचार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार देर रात उसी के गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार कंडाघाट क्षेत्र की रहने वाली एक अधेड़ महिला ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसी के गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसी के गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसकी पुष्टि एसएचओ कंडाघाट संदीप शर्मा ने की है।