फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिनों बाद मिला लापता केदार का शव पुलिस, वन विभाग और सीआईडी के

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की सीआईडी टीम कर रही थी तलाश
विज्ञापन

लकड़ियां काटने भाई के साथ जंगल गया था केदार
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
जौणाजी पंचायत में बरसाती नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। यह शव सात दिन पहले गायब हुए केदार स्थानीय निवासी का बताया जा रहा है। केदार की तलाश लोगों के साथ मिल कर पुलिस, वन विभाग और सीआईडी के खोजी कुत्ते ने एक सप्ताह से कर रहे थे। इस सर्च मिशन पर स्पेशल डीप सर्च मेटल डिटेक्टर का भी उपयोग किया जा रहा था। शव शनिवार को पुलिस को मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 26 नवंबर को केदार (34) पुत्र बंसत सिंह निवासी जौणाजी अपने भाइयों के साथ जंगलों में घास काट रहा था। शाम को भाई से विदा लेकर यह घर वापस जाने के लिए निकला था। लेकिन यह घर नहीं पहुंचा तो उसके भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अचानक लापता होने से लोग दहशत में थे। हैरानी वाले बात यह थी कि जहां यह अंतिम बार देखा गया वहां केदार के जूते और मोबाइल तो मिले लेकिन वह कहां गायब हो गया था यह एक पहेली बना हुआ था। एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस लगातार केदार को ढूंढने में लगी थी। शव शनिवार को जंगलों के बीच नाले से मिला है। इसका शव यहां कैसे पहुंचा और उसके मौत के क्या कारण रहे होंगे यह सब जानने को कोशिश की जा रही है। फिलहाल शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें