फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पूर्व सैनिक से मारपीट कर नगदी लूटी, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर दो बदमाशों ने हथियार के बल पर एक पूर्व सैनिक/ होटल स्वामी के साथ मारपीट कर उससे करीब 14 हजार की नगदी लूट ली। पीड़ित पूर्व सैनिक को परिजनों ने कोटद्वार सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे नजीबाबाद के निजी अस्पताल में ले गए हैं। परिजनों की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली फार्म निवासी विनोद सिंह नेगी ने बताया कि उनका कौड़िया में होटल हैं। होटल उनके पिता पूर्व सैनिक विजय सिंह नेगी संचालित करते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे उनके पिता होटल से स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे। कौड़िया रेलवे फाटक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके पिता को रोक लिया और हथियार से डराकर मारपीट करनी शुरू कर दी। बदमाश उनके पिता के पास मौजूद करीब 14 हजार की नकद ले उड़े। बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने पेंशन की धनराशि निकाली थी। बदमाशों ने पूर्व सैनिक के हाथ और सिर पर धारदार हथियार से वार किया। परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नजीबाबाद निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
एएसपी डॉ. हरीश वर्मा ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच के आदेश दिए गए हैं। परिजनों की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को बृहस्पतिवार रात ही क्यों नहीं दी गई, इस बात की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें