फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। पुलिस स्टेशन अर्की में एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। शिमला की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी दोस्ती करीब दो साल से एक लड़के के साथ थी। दोनों आपस में मोबाइल पर बात करते थे। पीड़ित ने बताया कि 12 जून को लड़के वाले इसे देखने व रिश्ता करने आए। इस बारे में उसने अपने दोस्त को बताया जिस पर दोनों में लड़ाई हो गई।

पीड़ित ने उस समय आरोपी युवक को शादी के लिए हां कर दी लेकिन उसके बाद उसे युवक का फोन आया। उसने कहा कि जहां उसके घर वाले शादी करवा रहे हैं, वहीं कर ले। इसके बाद उसकी शादी परिजनों की मर्जी से से हो गई। महिला ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद रात को आरोपी युवक का फोन आया और उसने धमकी देकर महिला को अपने पास बुलाया। साथ ही उससे दोबारा शादी करने की बात भी कही। आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर कहा कि यदि वो नहीं आई तो वह आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी पीड़ित व उसके परिवार पर डाल देगा जिस पर पीड़ित घर से बिना किसी को बताए सोलन आ गई। जब वह सोलन बस अड्डे में बैठी थी, वहां पर आरोपी युवक आया तथा अपने दोस्त को फोन किया। उसका दोस्त अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में आया और फिर वे चारों कुनिहार चले गए। कुनिहार में में आरोपी युवक ने अपने उसी दोस्त के क्वार्टर में इसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी पूर्ण चंद ठकराल ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें