फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा बाइक सवार, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के सोबनमाजरा-भरतगढ़ संपर्क मार्ग पर हुए हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने की वजह से बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान अबू जफर निवासी गांव हरियठ पीएस बहेरा हरिता दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एक बाइक पर राजू मुखिया और अबू जफर भरतगढ़ जा रहे थे। जब वह पटेड़ पहुंचे तो आगे पत्थरों से लदी ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। बाइक चालक ने ट्रॉली से पास लेने के लिए बाइक की स्पीड बढ़ा दी कि तभी सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति नगीना राम पुत्र सूरज निवासी बिहार अचानक सामने आ गया जिससे बाइक टकरा गई। बाइक के टकराते ही चारों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


अबू जफर साथ-साथ चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली की तरफ गिरा और ट्रॉली ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार राजू मुखिया के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि हादसे में मृतक अबू जफर पुत्र अब्दुल निवासी गांव हरियठ पीएस बहेरा हरिता दरभंगा बिहार के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया है। घायलों का मेडिकल करवा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें