फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाईजीरियन व्यक्ति के कमरे से बरामद किया 51 ग्राम 57 मिलीग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरियन व्यक्ति के कमरे से चिट्टा बरामद
विज्ञापन

चिट्टे के धंधा करने पर दिल्ली से किया था गिरफ्तार, 51 ग्राम 57 मिलीग्राम
पुलिस ने दिल्ली में उक्त आरोपी के कमरे से चिट्टा पकड़ने में की सफलता हासिल
पुलिस के अनुसार आरोपी स्वयं भी है चिट्टा का आदी, बार-बार कर रहा नशे की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। चिट्टा कारोबार के संबंध में पुलिस ने गिरफ्तार नाइजीरियन व्यक्ति को दिल्ली स्थित उसके कमरे ले जाया गया। यहां उक्त व्यक्ति के कमरे से पुलिस ने 51 ग्राम 57 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया। नाइजीरियन व्यक्ति खुद चिट्टे का आदी है। इसके चलते वह अपने शरीर को चोट पहुंचा रहा है। पुलिस की गिरफ्त से भागने की भी कोशिश कर रहा है। पुलिस जानकारी के अनुसार एक मार्च 2019 को एक विदेशी नाईजेरियन नागरिक गोडविन अमाडे को चिट्टे के कारोबार के जुर्म में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे आदालत में पेश किया जिसे वहां से पुलिस रिमांड पर भेजा था। पुलिस ओर अधिक सबूत जुटाते की तलाश में उक्त व्यक्ति को उसके कमरे में दिल्ली ले गई थी। यहां पर पुलिस ने उसके कमरे से 51 ग्राम 57 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया है।
पुलिस जब उसे वहां से वापिस आ रही थी तो जाबली के समीप पहुंचे तो वह पुलिस कर्मी से बार-बार शौचालय जाने का आग्रह करने लगा। पुलिस कर्मी उसे जाबली के समीप सड़क किनारे एक शौचालय में ले गए। जैसे ही उक्त व्यक्ति शौचालय के पास पहुंचा और वहां से नीचे कूद कर पुलिस की गिरफ्त से भागा। हालांकि कुछ ही दूरी पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। भागने की कोशिश में उक्त आरोपी की बाजू और टांग में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि चिट्टे के कारोबार में गिरफ्तार नाइजीरियन नागरिक को पुलिस जांच के लिए उसके कमरे दिल्ली ले गई थी। यहां से पुलिस ने चिट्टे की खेप बरामद की है। वापस लौटते समय आरोपी ने पुलिस गिरफ्त से भागने की भी कोशिश की जिससे उसे चोटें भी आईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश करने पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें