फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल में युवक का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (सोलन)। पुलिस ने करीब चार दिन से लापता एक युवक का शव जंगल से बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भिजवा दिया है। युवक की पहचान अशोक पुत्र दर्शन दास निवासी शाठली डाकघर जुन्गा के रूप में हुई है। अशोक कुमार चायल में एक निजी होटल में कार्यरत था। अशोक 18 जुलाई को अचानक लापता हो गया था। मृतक के भाई सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार यही समझ रहा था कि अशोक होटल में ही होगा। वह अक्सर तीन-चार दिन के लिए होटल में रुक जाता था और उसके बाद घर आता था। होटल मालिक का कहना है कि अशोक जब काम पर नहीं आया तो उन्होंने समझा वो घर पर होगा। इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी। इस बीच पुलिस ने सभी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। फिलहाल युवक की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नालागढ़ में सरकारी भूमि से कब्जा हटाया
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल में लगभग 111 बीघा 6 विस्वा भूमि से अवैध कब्जे को खाली करवाया गया है। यह जानकारी आज उपमंडल अधिकारी नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने दी। कहा कि 21 जुलाई को क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में मौजा नानोवाल का निरीक्षण करने पर पाया गया। यहां अनेक लोगों ने 111.6 बीघा भूमि पर धान बीजकर एवं कांटेदार तार लगाकर अवैध कब्जा किया था। पुलिस विभाग की सहायता से लोक निर्माण विभाग नालागढ़ ने जेसीबी मशीन लगाकर गांव वासियों की उपस्थिति में मौके से अवैध कब्जे खाली करवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें