बद्दी (सोलन)। बद्दी थाना के तहत मोबाइल की दुकान से चोरों ने नए मोबाइलों के साथ रिपेयर के लिए आए पुराने फोन भी उड़ा लिए। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में ओम प्रकाश पुत्र देवी राम निवासी गांव धर्मपुर डाकघर ठाणा तहसील बद्दी ने बताया कि वह रात को दुकान बंद करके घर चलाया गया।सुबह अपनी दुकान पर आया तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था। शट्टर दो फुट ऊपर उठा हुआ था। दुकान के भीतर बने रैकों से करीब 36 मोबाइल चोरी गायब थे तथा रिपेयर के लिए आए दो मोबाइल भी चोरों ने उड़ा लिए। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।
चार लोगों ने दो को धुना
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला थाना के तहत झाड़माजरी में चार लोगों ने पंजाब के एक व्यक्ति तथा उसके दोस्त की पिटाई कर दी। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में राजेंद्र कुमार पुत्र मुन्नी लाल निवासी गांव मडिय़ाणा, डाकघर हरपालपुर, तहसील राजपुरा, जिला पटियाला पंजाब ने बताया कि वह प्लाट नंबर 57 ए झाड़माजरी में रहता है। वह अपने कमरे के बाहर आया तो सुरिंद्र कुमार तथा तीन अन्य लोगों ने इसके साथ मारपीट कर दी।
आंगनबाड़ी हेल्पर से मारपीट
बद्दी (सोलन)। बददी थाना के तहत धकडू़माजरा गांव में आंगनबाड़ी हेल्पर के साथ इसी गांव के एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कमली देवी पत्नी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह आंगनबाड़ी केंद्र में 7 माह से बतौर हेल्पर तैनात हैं। कमली ने आरोप लगाया कि पाली ने इस दौरान उसके साथ मारपीट की।