फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला करने वाले आरोपी नहीं पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। दभोटा के गुरप्रीत सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खुलेआम घूमने पर पीड़ित व्यक्ति ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। बताया कि बीते नौ फरवरी को दिन के समय गुरप्रीत सिंह के साथ गुरजीत की कार वॉशिंग को लेकर कहासुनी हो गई थी। वह जैसे ही देर सायं अपने घर के पास पहुंचा तो पहले से खड़े गुरजीत सिंह और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके पांव में चोट आई है। जैसे ही उसने शोर मचाया तो आरोपी गाड़ियों में बैठ कर भाग गए। दभोटा पुलिस ने मामला दर्ज तो कर दिया है, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकडने में नाकाम कर रही है।
विज्ञापन

दभोटा के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि आरोपी अपराध करने के बाद खुले घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं पकड़ रही है। अगर पुलिस उन्हें जल्द नहीं पकड़ती है तो उन्हें मजबूर हो कर पुलिस चौकी का घेराव करना पड़ेगा। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि मारपीट में शामिल आरोपियों ने नालागढ़ अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन पुलिस की ओर से रखे गए तथ्यों के आधार पर अदालत ने उनकी याचिका का खारिज कर दिया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को दबोच लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें