फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिटनस टीकों का स्टॉक खत्म होने पर कांग्रेस ने किया हंगामा

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर को साथ लेकर अतिरिक्त एमएस को टेटनेस के टीके देते कांग्रेस कार्यकर्ता? - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में टेटनेस टीकों का स्टॉक खत्म होने पर कांग्रेस ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमर उजाला की प्रतियां लहराते हुए टेटनेस के टीके अस्पताल प्रशासन को सौंपे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बीते बुधवार को अस्पताल में टिटनस टीके खत्म होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता वीरवार को अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को टेटनेस के टीकों का कुछ स्टाक दिया और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए।
कांग्रेेस प्रवक्ता अमन सेठी और कुशल जेठी ने कहा कि जो सरकार करीब 10 रुपये का टीका मुहैया नहीं करवा सकती, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। अस्पताल में टेटनस के टीके खत्म होने के बाद लोगों को मजबूरन बाजार से इंजेक्शन खरीदने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में टेटनस के टीकों की खेप बीते एक सप्ताह से खत्म थी। इसका खुलासा तब हुआ, जब लोहे से चोट लगने के बाद उपचार के लिए अस्पताल आए मरीज को बाजार से टीका खरीदकर लाने के लिए कहा गया।
हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इसे खरीदने के लिए निर्देशों के अनुरूप प्रयास किए लेकिन टेटनस इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पाए। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने बाजार से स्टॉक खरीदने के लिए एसीएफए को लिखा लेकिन उनके छुट्टी पर होने के चलते अनुमति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित सूद ने कहा कि टेटनस टीके की मांग की गई है। आपात स्थिति में स्टाफ को बाजार से टीका खरीदने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें