फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बच्चों को नशे के खिलाफ दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब परवाणू ने नशा निवारण पर निकाली रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू के मैदान में लायंस क्लब परवाणू कालका की ओर से नशा निवारण जागरूकता पर रैली का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि ने बच्चों को नशे के बारे में जागरूक किया और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

रैली में सहायक आयुक्त महेंद्र प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि डीएसपी प्रणब चौहान, नगर परिषद के ईओ अनुभव शर्मा, कालका के एसीपी जोगिंदर शर्मा, लायंस क्लब के क्षेत्रीय चेयरपर्सन सुमित डांग विशेष तौर पर मौजूद रहे। रैली में परवाणू उद्योग संघ, डीएवी स्कूल, एसएनएस फाउंडेशन, शारदा पब्लिक स्कूल, लोट्स पब्लिक स्कूल व परवाणू पब्लिक स्कूल सहित अन्य संस्थाओं भी भाग लिया। स्कूल के बच्चों द्वारा नगर परिषद मैदान से परवाणू बाजार में रैली निकाली गई, जिसे सहायक आयुक्त परवाणू महेंद्र प्रताप सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का समापन वापस नगर परिषद मैदान में हुआ। इस कार्यक्रम के चेयरपर्सन विकास सेठ ने बताया कि परवाणू कालका क्लब इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें