फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला एनएच पर सनवारा के समीप कार में लगी आग, चार घायल

विज्ञापन
कालका शिमला हाईवे पर सनवारा के समीप चलती कार में लगी आग। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला एनएच-5 पर सनवारा के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना में कार में सवार चार व्यक्ति झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एनएचएआई पेट्रोलिंग को सूचना दी। सूचना के बाद दोनों मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार डेराबस्सी से शिमला की तरफ को जा रही थी। कार में डेराबस्सी निवासी अंकुश सहित अन्य तीन लोग थे। बताया जा रहा है कि यह कार केवल तीन महीने पहले ही खरीदी थी। कालका-शिमला एनएच पर जैसे ही गाड़ी सनवारा के समीप पहुंची तो गाड़ी से धुआं निकलने लगा। इतने में आग की लपटों ने गाड़ी को घेर लिया।
इस कारण कार में सवार चारों लोग झुलस गए। कार में लगी आग पर आधा घंटा बाद काबू पाया गया। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने की। उन्होंने बताया कि कार सवार चार लोग आग की चपेट में आए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें