फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से खुदाई करने से भर-भराकर गिरा भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन/परवाणू। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सेक्टर दो में मशीन लगाकर ग्राउंड फ्लोर में खुदाई करना महंगा पड़ गया। नींव कमजोर होने के कारण चार मंजिला भवन भर-भराकर गिर गया। इस बिल्डिंग के गिर जाने से मौके पर काम कर रहे पांच लोगों में से दो लोग दब गए जबकि अन्य तीन लोग सुरक्षित है। पुलिस ने ग्राउंड फ्लोर पर कार्य करने से नींव कच्ची होने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विजय कुमार निवासी गांव टिपरा, कालका, हरियाणा ने पुलिस को बताया कि बीते दो माह पहले हिमाचल होल सेल कंपनी सेक्टर एक परवाणू विनय सिंगला ने खरीदा था। यहां पर पिछले करीब दो सप्ताह से रिपेयर का काम काम किया जा रहा था। रिपेयर कार्य के चलते इस बिल्डिंग के फर्श को चार दिन पहले तोड़ा गया था। फर्श तोड़ने के बाद मंगलवार को भी टिपर की सहायता से मिट्टी को हटाया जा रहा था। करीब डेढ़ बजे यहां पांच व्यक्ति जिनमें दो लेबर वाले संतोष, सुरमान तथा बिजली का काम देखने के लिए नरेश कार्य कर रहे थे।
इस दौरान मुंशी भी बाहर खड़ा था। अचानक यह बिल्डिंग गिर गई और धूल-मिट्टी के गुब्बार से एरिया भर गया। जैसे ही बिल्डिंग गिरी ये भी हवा के धक्के से बाहर की तरफ गिरा। बिल्डिंग के अन्दर से सन्तोष भी एकदम बाहर आ गया। लेकिन सुरमान और नरेश बाहर न निकल पाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने घायलों का हाल जाना और प्रशासन को घायलों की हर संभव मदद करने के आदेश देने के साथ घटना की सख्त जांच करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें