फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मरम्मत कार्य के दौरान गिरा चार मंजिल भवन, एक मजदूर की मौत

Tue, 23 Nov 2021 10:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू

सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि भवन मालिक विनय सिंघला ने इस इमारत की मरम्मत के लिए अंदर खुदाई के लिए जेसीबी लगा रखी थी। खुदाई के दौरान नींव हिलने से भवन गिर गया और मरम्मत कार्य में जुटे मजदूर इसमें दब गए।
विज्ञापन
रेस्क्यू में जुटे कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन जिले के परवाणू सेक्टर-दो में चार मंजिला एक भवन जमींदोज हो गया है, जिसमें एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि एक अभी भी मलबे में दबा है। तीन मजदूर सुरक्षित निकाल लिए गए। मंगलवार दोपहर बाद डेढ़ बजे हुए इस हादसे को लेकर पुलिस ने भवन मालिक पर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि भवन मालिक विनय सिंघला ने इस इमारत की मरम्मत के लिए अंदर खुदाई के लिए जेसीबी लगा रखी थी। खुदाई के दौरान नींव हिलने से भवन गिर गया और मरम्मत कार्य में जुटे मजदूर इसमें दब गए। बताया जा रहा है कि पहले इस इमारत में एक निजी उद्योग था।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे से एक मजदूर खुद निकल गया, जबकि दो मजदूरों को निकाला गया। तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया। एक मजदूर सुरमान की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि एक  अभी भी मलबे में दबा है, जिसे निकालने के लिए देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें