फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बालद खड्ड में समय पर नहीं बन पाएगा पुल

Tue, 16 Apr 2024 07:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले होली और अब ईद पर गए कामगार नहीं लौटे काम पर
विज्ञापन


एक्सपेंशन ज्वाइंट, एप्रोच व क्रैश बैरियर के काम नहीं हुए पूरे

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बद्दी के बालद खड्ड पर बनने वाला पुल तय समय से नहीं बन पाएगा। कामगार पहले होली और उसके बाद ईद की छुटी से वापस नहीं लौटे हैं।

बालद खड्ड पर बना पुल 07 अगस्त 2023 को गिर गया था। पुल गिरने के बाद पहले वाया बरोटीवाला घूम कर वाहन चंडीगढ की ओर जाते थे। एनएचएआई ने पहले पुल को दिसंबर में चालू करने का बात कही। लेकिन दिसंबर तक पुल के पिलर भी नहीं बन पाए। उसके बाद मार्च तक पिलर खड़े होने का दावा किया गया। उसके बाद एनएचएआई ने 30 अप्रैल तक पुल बनकर तैयार होने का दावा किया था। लेकिन इस अवधी में पुल का निर्माण कार्य पूरा होना मुश्किल है। पुल में लेंटर तो पड़ गया है लेकिन अभी तक मास्किट शीट, एक्सपेंशन ज्वाइंट, एप्रोच व क्रैश बैरियर का काम पूरा नहीं हो पाया है।

एनएचएआई ने पटेल एंड कंपनी को फोरलेन निर्माण का ठेका दिया हुआ है। फोरलेन निर्माण में काम करने कामगार यूपी व बिहार से है। यह कामगार पहले होली पर चले गए थे उसके बाद ईद पर कामगार अपने राज्य की ओर रुख कर कर गए है। इससे काम में देरी हो रही है। लघु उद्योग संघ ने 30 अप्रैल को चालू न होने पर धरना देने की चेतावनी पहले ही दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
उधर, एनएचएआई के वरिष्ठ अभियंता और प्रोजेक्ट प्रभारी असलम खान ने बताया कि पहले काम लेबर की चलते प्रभावित हुआ था लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम ने रफ्तार पकड़ ली है। बालद पुल पर लेबर को बढ़ा दिया गया है। सभी काम एक साथ चालू कर दिए है। 30 अप्रैल तक काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें