फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा

Tue, 16 Apr 2024 06:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में सहायक रिटर्निंग अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त कार्यालय भवन में बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) और बूथ स्तर अधिकारी पर्यवेक्षक के साथ 12डी फार्म को लेकर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी डॉ. पूनम बंसल ने की। बैठक में पात्र वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा बारे विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के 85 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के तथा दिव्यांग (40 प्रतिशत से अधिक) मतदाताओं की जानकारी एकत्रित करें, ताकि ऐसे मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि बीएलओ फार्म 12डी के माध्यम से उक्त मतदाताओं को उनके घर पर मतदान की सुविधा उपलब्ध करवा सकते हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि जिन मतदाताओं की आयु 85 वर्ष से कम है, लेकिन बूथ पर जाकर मतदान नहीं कर सकते, उनके लिए बूथ पर स्वयं सेवी और व्हीलचेयर का प्रबंध् किया गया है। बीएलओ 22 अप्रैल, से 12डी फार्म पात्र मतदाताओं से एकत्रित करना आरंभ कर देंगे। उन्होंने पात्र मतदाताओं से आग्रह किया कि वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर इस सुविधा का लाभ उठाते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें