फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन्नू की धमकी के बाद बीबीएन में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। हिमाचल में छह जून को मिली धमकी के बाद बीबीएन में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सीमाओं पर जांच बढ़ा दी है।
बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। इसके लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। कुछ जवानों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है। इस कार्य के लिए 100 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

पुन्नू की हिमाचल में छह जून को मिली धमकी के बाद बीबीबीएन के साथ लगते दभोटा, बघेरी, ढेरोंवाल, बद्दी, बरोटीवाला आदि स्थानों पर बैरियर लगा दिए गए हैं। यहां आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
बाहर से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। दभोटा, जोघों और ढेरोंवाल में पुलिस चौकी है। यहां पर दिन-रात चेकिंग अभियान चल रहा है। इसके अलावा पुलिस ने विशेष दल गठित किए हैं जो सादे कपड़ों में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि सीमा के साथ उनके आधा दर्जन बैरियर 24 घंटे सक्रिय हैं। कुछ बैरियरों को 12 घंटे के लिए तैनात किया जाता है।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, नगर परिषद के पार्षदों और आम लोगों से अपील की है कि जिस तरह उनके सहयोग से पुलिस शातिरों को दबोच रही है, उसी तरह अपना सहयोग जारी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें