फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली उत्सव के लिए चीनी खिलौनों से सजे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। भारत में चीनी ऑनलाइल एप और अन्य सामान का भले ही बहिष्कार हो रहा हो लेकिन होली को लेकर शहर के बाजार चीनी खिलौनों के साथ सज गए हैं। चौक बाजार में कुछ दुकानदारों ने रंगों समेत अन्य सामान की दुकानें सजाने का काम शुरू कर दिया है।
बाजारों में हर बार की तरह इस वर्ष भी चीन के सामान का बोलबाला है। हालांकि दुकानदारों ने चीन के रंग रखने से गुरेज किया है। होली उत्सव 18 मार्च को मनाया जाएगा। इसके लिए दुकानदारों ने रंग और पिचकारी आदि सामान रखना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

बाजारों में ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों पर कई रंग, पिचकारियां, फायर गन, स्टेन गन, छोटे बच्चों के खिलौने आदि सामान सजा दिया है। इस बीच होली पर चीनी सामान का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। बाजारों में पिचकारियां 20 से 800 रुपये तक उपलब्ध हैं।
फायर गन 400 से 1000 रुपये तक, स्टेन गन 500 से 900 रुपये तक, रंगों के पैकेट दस से 80 रुपये तक बिक रहे हैं। हालांकि बीते साल के मुकाबले होली के रंगों समेत अन्य सामान पर महंगाई की मार भी पड़ी है।
सामान के दाम पांच से पंद्रह फीसदी तक बढ़े हैं। बीते वर्ष पैकेट रंगों के दाम पांच से 60 रुपये तक थे जबकि पिचकारियों समेत एयर गन, बैलून, फायर गन के दाम 100 से 600 तक थे। इस वर्ष इन सभी के दामों में उछाल आया है।
विज्ञापन

उधर, चौक बाजार के दुकानदार जोगिंद्र ने कहा कि इस साल भी होली पर्व के लिए सबसे ज्यादा चाइनीज खिलौने लगाए हैं। छोटे बच्चों के लिए कई 20 से लेकर एक हजार तक कई प्रकार के खिलौने मौजूद हैं। इसमें फायर गन, स्टेन गन, पिचकारियां ज्यादातर चीन की बनाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें